-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल के Govt स्कूलों में बदलने वाला है छुट्टियों का शेड्यूल !
Himachal Govt Schools Holiday Schedule: शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी (Himachal Govt Schools) स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल (Holiday Schedule) जल्द बदलने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी स्टेक-होल्डर से टेंटेटिव शेड्यूल पर आपत्ति एवं सुझाव मांगे थे। इस पर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति एवं सुझाव सौंप दिए हैं। शिक्षक संगठनों को डीसी की पावर पर आपत्ति है,जो उन्होंने अपने सुझाव में लिख दिया है। अब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का इंतजार हो रहा है। रोहित ठाकुर (Rohit Thakur) के विदेश से लौटते ही इसे नोटिफाई कर दिया जाएगा।
दो तरह की छुट्टियां तय करने जा रही है सरकार
सरकार फ्लैक्सिबल और फिक्स दो तरह की छुट्टियां तय करने जा रही है। फ्लैक्सिबल छुट्टियों (Flexible Holidays)की शक्तियां संबंधित जिलों के डीसी (DC)को देना चाहती है, ताकि मौसम और प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति में वे छुट्टियां तय कर सके। टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार, विंटर और समर क्लोजिंग स्कूलों (Summer Closing Schools)में पहले की तरह 52-52 दिन की छुट्टियां रहेगी। अभी शिक्षा विभाग द्वारा तय शेड्यूल के हिसाब से स्कूल खोले या बंद किए जाते हैं। वर्तमान में विंटर क्लोजिंग स्कूलों में अभी 42 दिन का विंटर ब्रेक (Winter Break)है। 5 दिन की फेस्टिवल और 5 दिन का मानसून ब्रेक जुलाई के आखिरी सप्ताह में मिलता है। वहीं समर क्लोजिंग में भी पेपर के बाद 5 दिन की छुट्टी मिलती है। इसके बाद 42 दिन का समर वेकेशन और 5 दिन का फेस्टिवल ब्रेक मिलता है।
–संजू चौधरी
