-
Advertisement
धूमल के समक्ष चबूतरा के बाद खैरी पंचायत के 12 परिवार बीजेपी में शामिल
हमीरपुर। विकासखंड सुजानपुर (Sujanpur) की पंचायत चबूतरा के बाद मंगलवार को पंचायत खैरी के 10 परिवारों के लोग बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शामिल होने वाले लोगों में 2 वार्ड सदस्य भी है। खैरी पंचायत प्रधान किशोर चंद सुजानपुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में तमाम लोगों ने धूमल निवास हमीरपुर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने अपने आप अपने गले में पार्टी के पटके डालें और कहा कि वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं , विगत चुनावों में भटक गए थे लेकिन आने वाले समय में सुजानपुर क्षेत्र से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) उम्मीदवार बने उनके लिए दिन रात एक कर के मेहनत की जाएगी उनकी जीत को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें: पुनीत रघु होंगे एएसपी कांगड़ा, तीसरी बटालियन पंडोह में थे तैनात
पंचायत प्रधान किशोर चंद्र ने बताया जो लोग कांग्रेस (Congress) पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं , उनमें निशा देवी, नीमो देवी ,वंदना देवी, वार्ड पंच, सुरेश कुमार करम चंद विक्रम चंद्र भूमि चंद वार्ड पंच प्रेम चंद करतार चंद इत्यादि परिवार शामिल हैं। उधर, बीजेपी (BJP)में शामिल तमाम कार्यकर्ताओं का पूर्व सीएम ने स्वागत किया उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए, इस योजना से लोगों को क्या फायदा मिल सकता है। इसके बारे में जानकारी दें। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर डट जाए
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

