-
Advertisement
अपात्रों ने फर्जी तरीके से लिया कामगार कल्याण बोर्ड से लाभ, 38 के खिलाफ एफआईआर
Himachal News: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड मे फ़र्जी तरीके से श्रमिकों को मिलने वाले लाभ ले रहे 38 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य सचिवालय शिमला में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड द्वारा ई-केवाईसी की मुहिम चलाई गई है, जिसमें संदेह होने पर य़ह 38 मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 लोगों ने आवास और मैटरनिटी योजनाओं के 9 लाख से अधिक के लाभ लिए है, जबकि बाकी लोगों ने भी विभिन्न लाभों के लिए बोर्ड में आवेदन किए हैं।
38 लोगों में सभी आर्थिक रूप से संपन्न लोग
उन्होंने बताया कि इन 38 लोगों में सभी आर्थिक रूप से संपन्न लोग हैं जिनमें बिजनेसमैन ,सरकारी कर्मचारी ,अध्यापक जैसे लोग शामिल है। इन 38 लोगों के खिलाफ बड़सर, हमीरपुर, और भोरंज थाने में शिकायत हो गई है। नरदेव सिंह कंवर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021- 22 में बीजेपी सरकार के दौरान चुनावी लाभ लेने के लिए 4 महीने के भीतर प्रदेश भर में 70 हजार से अधिक लोग रजिस्टर किए गए। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा अब सभी रजिस्टर मजदूरों की ई केवाईसी करवाई जा रही है, जिसमें यह जांच की जा रही है कि कहीं कोई गलत तरीके से मजदूरों को दिए जाने वाले लाभ के लिए रजिस्टर ना हो।
संजू चौधरी

