-
Advertisement
जनसंकल्प सम्मेलन : भड़के अग्निहोत्री -कोई हमें कुचलने की कोशिश करेगा,उसे नेस्तनाबूद कर देंगे
Jan Sankalp Sammelan: हिमाचल में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर आज मंडी में जन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने अफसरशाही को रात के अंधेरे में निपट देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा- कांग्रेस की सरकार होते हुए कुछ अधिकारी बीजेपी नेताओं के घरों में हाजरियां भर रहे हैं। मुकेश ने सीएम सुक्खू से भी ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। मुकेश ने सीएम से कहा- जिनको कुर्सियां देनी हैं दे दो, अब समय आ गया, ताकि अगली तैयारी कर सके। उन्होंने कहा- जो सरकार के खिलाफ चल रहे उन्हें ‘रगड़कर’ रख दो। कोई हमें कुचलने की कोशिश करेगा तो हम उसे नेस्तनाबूद कर देंगे।

कांग्रेस पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण
सीएम सुखविंदर सिंह अपने तीन साल की उपलब्धियों के साथ अगले दो साल की कार्य योजना लोगों के सामने रखेंगे। साथ ही आपदा प्रभावितों को 63 करोड़ रुपए की राहत राशि भी बाटेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में हो रहे इस आयोजन को सरकार और कांग्रेस पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। रैली के लिए पड्डल मैदान में 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। 25 हजार पैकेट बंद भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1999008043523265014
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के तमाम नेता इस मंच से सरकार की तीन साल की उपलिब्धयां पेश करने के साथ विपक्ष पर पलटवार कर सकते हैं। रैली को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी विदित चौधरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत अन्य कई नेता संबोधित करेंगे।जन संकल्प रैली के लिए मंडी शहर को कांग्रेस के झंडों, बैनरों और सरकारी उपलब्धियों वाले पोस्टरों से सजाया गया है। पड्डल मैदान के आसपास भी बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं, भर्तियों, सामाजिक सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों का उल्लेख किया गया है।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

