-
Advertisement
नौकरी चाहिए तो 26 को पहुंचे ऊना, 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका
ऊना। मैसर्ज एचसीएल टेक्नोलॉजी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू ( Campus Interview) का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी (District Employment Officer) अनीता गौतम ने बताया कि एचसीएल टेक बी कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा, जिसके लिए एचसीएल टेक्नोलॉजी की ओर से ट्रेनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएटस के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 6 से 12 महीने की होगी तथा 10 हजार रुपए स्टाइपेंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने 12वीं में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2022 में उत्तीर्ण तथा जिन्होंने 2023 में 12वीं की परीक्षा दी है, वे अभ्यार्थी 26 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की ऑनलाईन परीक्षा होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे। इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 70 हजार पद खाली, सबसे पहले शिक्षा विभाग में पदों को भरेगी सरकार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


