-
Advertisement

कार्तिक आर्यन व कृति सेनन ने पंजाब में कुछ ऐसे मनाई लोहड़ी
अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म “शहजादा” का ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में लॉच किया गया। यह फिल्म तेलुगू अला वैकुंठप्रेमुलू की रिमेक है। मुंबई के बाद लोहड़ी मनाने व ट्रेलर लॉच करने के लिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ पूरी शहजादा की टीम पंजाब के जालंधर पहुंची।
यह भी पढ़ें:अवतार-2 की ताबड़तोड़ कमाईः भारत में ‘एवेंजर्स-एंडगेम’ को भी छोड़ा पीछे
यहां पर भांगड़ा, ढोल के साथ पूरी टीम का स्वागत हुआ। सभी स्टार्स को लाल दुपट्टा पहने देखा। कार्तिक आर्यन ने पंजाब में अपनी ‘पहली लोहड़ी’ की झलकियां साझा कीं। उन्होंने शहजादा टीम के साथ ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक ने लिखा है … शहजादा की तरफ से लोहड़ी दी लाख लाख वधाइयां। पंजाब में मेरी पहली लोहड़ी का जश्न।”
#Shehzada ki taraf se Lohri di lakh lakh vadhaiyan
My first Lohri celebration in Punjabpic.twitter.com/sZY5cnv9VN
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) January 13, 2023
इस वीडियो में, कार्तिक और कृति दोनों का फुलकारी दुपट्टों और भांगड़ा के साथ स्वागत किया गया। दोनों ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि के समक्ष प्रार्थना भीकी। मंच के शॉट भी हैं जहां लोगों ने भांगड़ा किया। कार्तिक पंजाब बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा है। फिल्म में कृति सनोन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को तीन शहरों में लॉच करने की तैयारी की है।