-
Advertisement
‘कॉफी विद करण 8’: अनन्या संग डेटिंग पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, देखें Video
नेशनल डेस्क। करण जौहर (Karan Johar) के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (KWK 8) इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। शो में कई बॉलीवुड (Bollywood) सितारे नजर आते हैं। ‘कॉफी विद करण’ के अगले एपिसोड में अब अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। इस एपिसोड का मजेदार प्रोमो सामने आया है। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर, एक दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे
प्रोमो के शुरुआत में करण जौहर अर्जुन और आदित्य को बॉलीवुड के अनमैरिड बॉयज (Unmarried Boys) कह रहे स्वागत करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सभी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच करण जौहर भी पीछे नहीं हटते और आदित्य रॉय कपूर से उनके और अनन्या पांडे के रिश्ते के बारे में पूछते हैं। जिसपर आदित्य बड़े स्मार्ट वे में जवाब देते हैं और मामले को रफा-दफा कर देते हैं। आदित्य ने कहा, ‘मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना’ मैं तुम्हें झूठ के अलावा कुछ नहीं बताने वाला’।
https://twitter.com/DisneyPlusHS/status/1734084599968682391
https://twitter.com/prissha16/status/1734093985805971932
अर्जुन ने कहा- ‘आशिकी तो जरूर करता’
दूसरे राउंड में अब करण अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि अगर वह श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाए तो वह क्या करेंगे? अर्जुन ने कहा कि वो आशिकी तो जरूर करते लेकिन किसके साथ ये अभी कंफर्म नहीं है। ये सुनते ही आदित्य हैरान होकर अर्जुन को देखने लगे, तब अर्जुन ने कहा कि वह केवल मजाक कर रहे थे। हम आपको बता दें कि मस्ती भरा ये एपिसोड इस गुरुवार को Disney+ Hotstar पर ऑनएयर होगा।
