-
Advertisement
Video: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा लेक्चरर, SMC ने की सस्पेंड करने की मांग
Lecturer Reached School Drunk: जवाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाडा में बुधवार को एक लेक्चरर (Lecturer) शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। नशे में धुत लेक्चरर (Drunk Lecturer) ने स्कूल में पहुंचकर कोई भी पीरियड नहीं लगाया। स्कूल प्रबंधन कमेटी (SMC) ने उक्त लेक्चरर के खिलाफ एक्शन लेते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर की तथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बच्चों पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय राणा, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि उक्त लेक्चरर अक्सर ही नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचता है जिसको कई बार पकड़ा भी है। हर बार माफी मांगने पर लेक्चरर को छोड़ दिया जाता है, लेकिन समझाने के बावजूद भी वह नहीं मानता। उन्होंने कहा कि इसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा अभिभावक (Parents) बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह से मांग की है कि उक्त लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया जाए।
लेक्चरर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इस बारे में स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल मीना कुमार ने कहा कि आज लेक्चरर नशा करके स्कूल में पहुंचा है तथा उसने कोई भी पीरियड नहीं लगाया है। वहीं, इस बारे में शिक्षा विभाग के निदेशक (Director of Education Department) अमरजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है तथा लेक्चरर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
-रविंद्र चौधरी

