-
Advertisement
अपने साथ 11 लावारिस पशुओं को पाल रहीं लूरमा देवी पर मेहरबान हुई सुक्खू सरकार
कुल्लू। अपने साथ 11 लावारिस पशुओं (Orphaned Animals) को पाल रहीं कुल्लू जिले के आनी (Ani Block of Kullu District) की कमांद पंचायत के घढ़ारी गांव की लूरमा देवी (Lurma Devi) पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है। लूरमा देवी के टूटे-फूटे मकान में लाइट, पानी मुहैया कराने और उनका आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।
गुरुवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने आठ विभागों के विभागाध्यक्षों को लूरमा देवी (73) के लिए हर विभाग में सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को लूरमा के घर भेजा गया है। जहां उन्होंने ब्लॉक की ओर से सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का खाका तैयार किया है। जल शक्ति और बिजली विभाग को एक दिन के अंदर बिजली और पानी मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पेंशन भी मिलेगी
तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से लूरमा देवी को जल्द पेंशन सुविधा मुहैया करवाने के लिए कहा गया। इससे पूर्व लूरमा देवी के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन कार्ड भी बनेगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
यह भी पढ़े:किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जल्द खुलेगा यातायात-पर्यटक थाना

