-
Advertisement
किंग कोबरा के मुंह पर किस करने लगा शख्स; फिर जो हुआ…देखें VIDEO
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शोहरत लूटने वाले अक्सर अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स सांप के मुंह पर किस करते हुए नज़र आ रहा है। वह सांप को किस तो कर लेता है, लेकिन उसके बाद सांप ने जो किया, उसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।
करीब 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर _snake_friend_akash_vatane नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जमीन पर बैठे किंग कोबरा के करीब जाकर उसके मुंह पर किस करने की कोशिश करता है। तभी अचानक कोबरा बड़ी तेजी से उसके मुंह पर वार कर देता है और शख्स उछल जाता है। उसकी ज़ोर से चीख निकल जाती है। वीडियो में शख्स को चीखते हुए आप साफ सुन सकते हैं।
यूजर्स ने लिखा: मूर्खतापूर्ण काम
वीडियो में आगे आप देखेंगे कि शख्स बड़ी तेजी से अपने हाथ से सांप को दूर हटा देता है। सांप उससे दूर जाने लगता है तो वो सांप की पूंछ पकड़ लेता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- किसी को भी अपनी जिंदगी के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। दूसरे ने लिखा- ये बेहद मूर्खतापूर्ण कार्य है।
यह भी पढ़े:जूस बेचने वाले ने दुबई में की 200 करोड़ की शादी, अब लगी ईडी की नजर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


