-
Advertisement
![Martyr-Soldier](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/11/Martyr-Soldier.jpg)
छत्तीसगढ़ में शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई, माहौल गमगीन
छत्तीसगढ़ में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) फटने से शहीद हुए जिला कांगड़ा के राजा का तालाब (नेरना) निवासी बीएसएफ जवान (BSF Jawan) बलबीर चंद का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। आखिरी विदाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। मंगलवार को सुबह जब BSF जवान का तिरंगे में लिपटा शव आर्मी के वाहन में गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। शहीद की पत्नी सुदेश कुमारी सहित बेटों व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
हैंड ग्रेनेड हुआ था ब्लास्ट
दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी (Elections Duty) के लिए कटेकल्याण पुलिस थाने में तैनात बीएसएफ की 70वीं बटालियन की एक टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी। गश्ती दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद के पास मौजूद पैकेट में हैंड ग्रेनेड मौजूद था जो अचानक से ब्लास्ट (Blast) हो गया। इस हादसे में जवान गंभीर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
आपको बता दें कि शहीद बलबीर चंद के 2 बेटे हैं। एक संगरूर (Sangrur) में बीटेक और एक नीट की तैयारी कर रहा है। हाल ही में बलबीर चंद ने नया घर डाला है जिसमें बलबीर ने प्रवेश भी नहीं किया है। इस महीने के अंत में उसने छुट्टी आना था।