-
Advertisement
Himachal: कोरोना संकट के बीच MBBS क्लासों को लेकर बड़ा फैसला- जाने
हमीरपुर। हिमाचल (Himachal) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है। हर रोज एक हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। कोविड के बिगड़ते हालातों के चलते डॉ राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (DR. RKGMC Hamirpur) में एमबीबीएस (MBBS) प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं को सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है। इन्हें 10 मई 2021 तक सस्पेंड किया गया है। उक्त कक्षाओं की ऑनलाइन (Online) क्लासें तय टाइम टेबल के अनुसार जारी रहेंगी। इस बारे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रिसिंपल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal : शादी के बंधन में बंधने से पहले दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, टालनी पड़ी शादी
बता दें कि हिमाचल में पिछले पांच दिन अब तक कोरोना के कुल 7,168 मामले आए हैं। वहीं, 5,031 लोग ठीक हुए हैं। 121 लोगों की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 40 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला में 20, हमीरपुर में 16 व मंडी में 13 लोगों की जान गई है। सोलन व ऊना में 8-8, सिरमौर में सात, कुल्लू में तीन, चंबा व किन्नौर में दो-दो व बिलासपुर में एक ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 90,044 पहुंच गया है। अभी 13,856 एक्टिव केस हैं। अब तक 74,783 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,363 है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

