-
Advertisement
हिमाचलः ज्यूडिशियल अकेडमी के पास एनएच-205 धंसा, इस मार्ग पर किया ट्रैफिक डायवर्ट
शिमला। हिमाचल में बारिश के कारण हो रहे नुकसान की खबरें लगातार सामने आ रही है। शिमला में भी जगह- जगह पर लैंडस्लाइड होने से आने जाने में यातायात पर असर पड़ा है। राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला एनएच-205 घनाहट्टी के आगे 16 मील के पास धंस गया।गत रात ज्यूडिशियल अकाडमी घंडल में 16 मील के पास एनएच – 205 पूरी तरह धंस गया है। इस कारण दोनों तरफ का यातायात पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। लैंडस्लाइड से हाइवे किनारे निर्माणाधीन एक भवन भी खतरे की जद में आ गया है।
ये भी पढ़ेः State CID करेगी ज्योति मामले में जांच, DGP कुंडू ने जारी किए आदेश
गनीमत यह रही है कि जब यह सड़क घंसी,उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसके बाद सभी वाहन चालकों को घनाह्ट्टी-कालीहट्टी मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गयी है। लेकिन इस मार्ग पर भी जाम लगा हुआ है। हालांकि सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है लेकिन पूरी तरह से एनएच-205 को खोलने में अभी वक़्त लग सकता है। मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा सहित निचले हिमाचल को इसी हाइवे से आवागमन रहता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


