-
Advertisement
शिमला: संजौली में 25 रुपए किलो बिका प्याज, खरीदारों की लगी लंबी कतार
शिमला। देश के अन्य हिस्सों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी प्याज के दाम (Onion Price Hike) 60 से 70 रुपए किलो पहुंच जाने का नतीजा यह है कि शुक्रवार को शिमला में जैसे ही प्याज 25 रुपए प्रति किलो बिकना शुरू हुआ तो रसोई की इस सबसे अहम सब्जी को खरीदने के लिए लोगों की कतार (People Stand In Queue) लग गई। एनसीसीएफ (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) की ओर से सोलन (Solan) के बाद अब शिमला में भी लोगों को 25 रुपए प्रति किलो के रियायती भाव पर प्याज (Onion Sale On Subsidized Rates) मिल रहा है। शुक्रवार को शहर के संजौली में जैसे ही रियायती प्याज से भरी गाड़ी पहुंची तो लोग उमड़ पड़े।
आधार दिखाइए, 2 किलो प्याज लीजिए
एनसीसीएफ (NCCF) से प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आधार पहचान पत्र मांगा जा रहा है। शिमला के अलावा सोलन में भी सरकार ने लोगों को इस त्योहारी सीजन में थोड़ी राहत दी है। केंद्र के राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सरकार से रसोई तक नारे के साथ प्याज बेचना शुरू किया है।

