-
Advertisement
नशा कर मचा रहा था हुड़दंग, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने किया Arrest
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव जनकौर में पुलिस ( Police) ने एक व्यक्ति को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी की पहचान जनकौर निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार जनकौर निवासी रविंदर नशे का सेवन कर गांव की लोगों के घरों के पास हुडदंग मचा रहा था । जिससे आम जनता की शांति भंग हो रही थी।
ये भी पढ़ेः Una में घर में बैठे व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सिरमौर में बकरियां चरा रहा किशोर खाई में गिरा
स्थानीय लोगों ने रविंद्र को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर आरोपी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है । एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

