-
Advertisement
कॉकरोच जनता पार्टी की तहत ये हैं भारत की अनोखे नामों वाली राजनीतिक पार्टियां
Political Parties with Unique Names: भारत में इन दिनों एक नाम जो सबसे ज्यादा ट्रेंड में है वो कॉकरोच जनता पार्टी ….यह भी सही है कि हमारे देश में हर दिन किसी न किसी राजनीतिक संगठन या मोर्चे की आहट सुनाई देना बेहद आम बात है। आमतौर पर राजनीतिक दलों का जन्म किसी बड़े जमीनी आंदोलन, सामाजिक बदलाव या गंभीर वैचारिक एजेंडे के तहत होता है। लेकिन सोशल मीडिया और डिजिटल दौर ने इस पारंपरिक धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। बीते दिनों 16 मई को सोशल मीडिया पर अचानक सामने आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद देश के चुनावी इतिहास और चुनाव आयोग की फाइलों में दर्ज ऐसे अनोखे नामों वाले दलों की चर्चा तेज हो गई है, जिन्हें सुनकर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
आप को आज बताते हैं देश की ऐसी ही कुछ दिलचस्प, अजीबोगरीब और हैरान करने वाले नामों वाली राजनीतिक पार्टियों के बारे में……
भारत की राजनीति में कई ऐसी पार्टियां हैं जिनके नाम सुनकर लोग चौंक जाते हैं, हंस पड़ते हैं या फिर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा नाम रखा कैसे गया! इनमें कुछ जाति आधारित हैं, कुछ किसी खास समुदाय या मुद्दे पर बनीं, और कुछ तो पूरी तरह व्यंग्य या सोशल मीडिया ट्रेंड से पैदा हुईं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP): सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही इस ‘पार्टी’ का मकसद चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर तंज कसना है। ‘वॉयस ऑफ द लेजी एंड अनएम्प्लॉयड’ (आलसी और बेरोजगारों की आवाज) टैगलाइन के साथ शुरू हुए इस पेज ने चंद दिनों में ही भारी संख्या में फॉलोअर्स जुटा लिए हैं।
नेशनल पैरासिटिक फ्रंट: यानी ‘परजीवी मोर्चा’: यह भी पूरी तरह से एक इंटरनेट सटायर (व्यंग्य) पार्टी है, जिसका गठन देश की गंभीर राजनीतिक बयानबाजी का मजाक उड़ाने और खुद को सिस्टम के पीड़ितों की आवाज के रूप में पेश करने के लिए किया गया था।
भारतीय नई सोच समानता पार्टी: रेडिट और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाला यह दल खुद को आधुनिक सोच वाले युवाओं और सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की बुलंद आवाज बताता है।
पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी: इसका नाम इतना साधारण है कि पहली बार सुनने पर यह किसी राजनीतिक दल के बजाय स्कूल या कॉलेज के बच्चों का कोई प्रोजेक्ट जैसा महसूस होता है।
अखिल भारतीय बेरोजगार पार्टी: देश में बढ़ती बेरोजगारी को ही इस दल ने सीधे अपने नाम में शामिल कर लिया और ऑल इंडिया बेरोजगार पार्टी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी।
अखिल भारतीय गरीब पार्टी: गरीबी और वंचितों के हक की बात तो हर दल करता है, लेकिन समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए सीधे इसी नाम से पार्टी बना दी गई।
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन सेना: इसका नाम सुनते ही ऐसा लगता है जैसे यह कोई राजनीतिक दल न होकर कोई कड़ा एंटी-करप्शन मिशन या सामाजिक संगठन हो।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल- नाम इतना लंबा कि लोग इसे सिर्फ “निषाद पार्टी” कहते हैं। यह पार्टी यूपी में मछुआरा और निषाद समुदाय की राजनीति करती है। पार्टी के संस्थापक संजय निषाद हैं। 2022 यूपी चुनाव में बीजेपी गठबंधन के साथ चर्चा में रही।
लोक जनशक्ति पार्टी: नाम में “लोक”, “जन” और “शक्ति” तीनों जोड़ दिए गए।रामविलास पासवान की यह पार्टी बिहार की बड़ी दलित राजनीति का चेहरा रही। बाद में पार्टी कई हिस्सों में बंट गई — जैसे LJP (रामविलास) और RLJP।
विकासशील इंसान पार्टी : इस पार्टी का नाम सुनकर कई लोग पहली बार में इसे किसी लग्जरी क्लब या होटल से जोड़ देते हैं। बिहार के नेता मुकेश सहनी ने इसे शुरू किया था। वे खुद को “सन ऑफ मल्लाह” कहते हैं। पार्टी का फोकस पिछड़े और मछुआरा समुदाय पर है।
पंकज शर्मा

