-
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट से इसलिए तोड़ा नाता, जानिए पूरी वजह
Last Updated on August 17, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने न्यूयॉर्क में अपने रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट (Restaurant Project in New York) से नाता तोड़ लिया है। यह रेस्टोरेंट सोना (Sona) नाम से था। उन्होंने 2 साल पहले मनीष के. गोयल के साथ पार्टनरशिप में इसे खोला था। अब यह रेस्टोरेंट अब को-फाउंडर मनीष के. गोयल संभालेंगे।
मनीष ने कहा कि प्रियंका ने रेस्टोरेंट का यह आइडिया दिया था। लेकिन वह अब आगे बढ़ने के लिए क्रिएटिव तौर पर हमारे साथ शामिल नहीं होंगी। वह हमेशा ही सोना फैमिली का हिस्सा थीं और आगे भी रहेंगी। हम अपनी जर्नी के नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़े:‘गदर 2’ ने बनाया धांसू रिकॉर्ड: किया धुआंधार कलेक्शन,200 करोड़ के क्लब में शामिल
ग्लोबल लेबल पर पहुंचाना चाहती हैं अपना काम
सोना नाम से रेस्टोरेंट खोलना प्रियंका की जिंदगी का एक मकसद जैसा था। लेकिन अब प्रियंका अपने दूसरे दूसरे कामों को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाना चाहती हैं। वह उन मौकों के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, जो आने वाले वक्त में उनका इंतजार कर रहे हैं।
प्रियंका ने हमेशा भारतीय संस्कृति (Indian Culture) से लोगों को परिचित कराने की कोशिश की है। सोना रेस्टोरेंट अपने खास इंडियन खाने के लिए न्यूयॉर्क में जाना जाता है। प्रियंका एक लग्जरी होम वेयर ब्रांड सोना होम की मालकिन हैं। उनका एक हेयर केयर ब्रांड अनॉमली भी है। इसके अलावा उनकी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स है।