-
Advertisement
कांगड़ा के Prof. HV Vaidya दिव्यांग बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य नामित
कांगड़ा। डीएवी क़ॉलेज कांगड़ा से रिटायर्ड प्रो एचवी वैद्य (Prof. HV Vaidya) को सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांग बोर्ड (State advisory board on Disability) में गैर सरकारी सदस्य (Non official member) के तौर पर नामित किया है। उनका ये मनोनयन तीन वर्ष के लिए किया गया है।
वर्तमान में प्रो वैद्य धर्मशाला स्थित हारमोनी डे केयर सेंटर फ़ॉर डिफरेंटली एबल्ड चिल्ड्रन में बतौर प्रशासक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले प्रो वैद्य धर्मशाला स्थित जिला बाल कल्याण समिति कांगड़ा (District child welfare committee Kangra at Dharmsala) के अध्यक्ष पद पर छह साल तक रहते हुए बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए काम करते रहे हैं। उनके मनोनयन की अधिसूचना सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के मार्फत राज्यपाल की तरफ से जारी हुई है। प्रो वैद्य डीएवी काॅलेज कांगड़ा में लंबे समय तक कार्यरत रहे,इस दौरान बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


