-
Advertisement
वकीलों ने आज भी Court में नहीं किया काम, अधिवक्ता कानून में संशोधन के खिलाफ Protest , देखें वीडियो
Protest Against Advocates Amendment Act 1961 : हिमाचल प्रदेश की सभी अदालतों में आज और कल वकील (Lawyers) अदालतों में काम नहीं करेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य समन्वय समिति ने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था। उसी के अनुरूप आज प्रदेशभर की अदालतों में आज वकीलों ने अपने को अदालती कामकाज से अलग रखा। इसके साथ ही प्रदेशभर में वकीलों ने अधिवक्ता कानून में संशोधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन (Protest) भी किया। वकीलों का मानना है कि अधिवक्ता कानून 1961 में जो संशोधन किए जा रहे हैं वो वकीलों के खिलाफ है। हिमाचल प्रदेश राज्य समन्वय समिति 6 मार्च को शाम को होने वाली बैठक में अगली रणनीति तय करेगी।
बैजनाथ बार एसोसिएशन ने भी नहीं किया काम
केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 के प्रावधानों में संशोधन करने के बिल के विरोध में चल रहे आंदोलन को बैजनाथ बार एसोसिएशन ने भी छह मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया व अदालतों की कार्यवाही में शामिल नहीं होने का भी निर्णय ले रखा है। इसके चलते आज अधिवक्ताओं ने गेट मीटिंग की जिसे एडवोकेट अजय अवस्थी (Ajay Awasthi) ने संबोधित किया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की।
-शिव सूद
