-
Advertisement
शादी की चौथी सालगिरह पर पेरेंट्स बनें राजकुमार राव व पत्रलेखा, घर आई नन्ही परी
Rajkummar Rao and Patralekhaa बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ पत्रलेखा ने बच्ची को जन्म दिया है। एक्टर ने ये खास खुशखबरी फैंस संग साझा की है और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी जा रही हैं। खास बात तो ये है कि 15 नवंबर को ही राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के 4 साल भी पूरे हो रहे है और अब इस मौके पर बेबी गर्ल के आगमन से एक्टर की खुशियां डबल हो गई हैं। एक्टर ने खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा- हमारी चौथी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर भगवान ने हमें अब तक की सबसे बड़ी ब्लेसिंग्स दी है।

एक्टर ने 15 नवंबर 2021 को पत्रलेखा से शादी की थी। दोनों साथ में साल 2014 में सिटी लाइट्स नाम की फिल्म में काम किया था। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को पसंद किया गया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। राजकुमार राव 41 साल की उम्र में पापा बने हैं और फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए भी उन्हें 15 साल का वक्त हो चुका है। इस दौरान एक्टर ने एक से बढ़कर एक रोल्स प्ले किए हैं। उनकी पिछली फिल्म मालिक थी जिसमें एक्टर एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। लेकिन फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
पंकज शर्मा

