-
Advertisement
हिल गया हिमाचल खून से लगा रंगने दिनभर मारामारी
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने कहा सीएम को किस बात का घमंड है। नेताओं को किस बात का घमंड है। उनको अपने लोगों से मिलने का समय नहीं है। उनको आना ही पड़ेगा। सामान्य वर्ग आयोग एक्ट का गठन हो कर रहेगा। इसके लिए मंडल व ब्लाक सेतर पर चर्चा करके फैसला लेंगे। इससे पहले रुमित ने देवभूमि पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। इस ऐलान के साथ ही रूमित को कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ा और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इस दौरान रूमित ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकि इस एलान के बाद कार्यकर्ता बिखर गए और मौके पर अब कुछ ही प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इसी दौरान आज झडप में एएसपी शिमला घायल हुए हैं।