-
Advertisement
दुखद हादसा: जिम में कसरत के दौरान स्कूल शिक्षक की दर्दनाक मौ#त,हार्ट अटैक की आशंका
Himachal News: बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बुधवार सुबह एक जिम में कसरत करते समय निजी स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की आशंका जताई जा रही है।मृतक की पहचान गांव जोलपलाखी निवासी विशाल कौंडल (50) के रूप में हुई है। विशाल स्थानीय एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जिम में अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, विशाल कौंडल रोजमर्रा की तरह बुधवार सुबह भी घुमारवीं स्थित एक जिम में कसरत करने गए थे। वर्कआउट के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। जिम में मौजूद अन्य लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उन्हें संभाला और बिना समय गंवाए निकटतम अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने विशाल कौंडल की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का प्राथमिक तौर पर मानना है कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
सुभाष
