-
Advertisement
HRTC कर्मचारियों के भत्ते के 29 लाख दबा गया सीनियर ऑडिटर
धर्मशाला। HRTC कर्मचारियों के भत्तों की रकम चंबा (Chamba) में तैनात एक सीनियर ऑडिटर (Senior Auditor) ने अपने और परिजनों के खाते में डाल ली। इस तरह धोखाधड़ी कर गबन की गई कुल रकम 29 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नॉर्थ जोन ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विजिलेंस ब्यूरो ने HRTC कर्मियों के देय भुगतान के 29 लाख रुपये के गबन के आरोप जांच में सही पाए जाने पर चंबा में तैनात कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (तत्कालीन सीनियर ऑडिटर HRTC यूनिट चंबा) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 471 और 12 (2) पीसी एक्ट 1983 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े:जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा क्लर्क पकड़ाया
रकम को कर्मचारियों के खाते में डालना था
सुरेंद्र कुमार पर आरोप था कि उसने HRTC चंबा के कर्मचारियों के देय भुगतान मसलन नाइट अलाउंस, ओवर टाइम अलाउंस, पे एरियर, सेलरी, मेडिकल भत्ता, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, (जीएसएलआई), टीए क्लेम और जीपीएफ आदि की राशि को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में नहीं डालकर अपने और परिवार के खातों में डालकर 29 लाख से अधिक की राशि का गबन किया है। राशि का गबन आरोपी ने करीब 17 साल पहले किया है। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार को चंबा से रोहडू ट्रांसफर कर दिया गया था। विजिलेंस चंबा की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

