-
Advertisement
आसमान में तबाही,SpaceX का Starship फटकर गिरा देखें Viral Video
Elon Musk News: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे उसके टुकड़े दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में बिखर गए। पहले चरण में स्पेसएक्स (SpaceX) ने सफलतापूर्वक उड़ान पकड़ी थी, लेकिन अंतरिक्ष यान अपने पूर्वनिर्धारित मार्ग आगे नहीं बढ़ सका और नियंत्रण खो बैठा। स्पेसएक्स के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया कि स्टारशिप अनियंत्रित रूप से घूम रहा था, जिसके बाद कंपनी ने संपर्क टूटने की जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें अंतरिक्ष यान के टुकड़े दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आकाश में आग के गोले की तरह गिरते हुए नजर आए।
https://twitter.com/i/status/1897796234502349117
उड़ान परीक्षण से डेटा की समीक्षा करेंगे
स्पेसएक्स ने बाद में एक अपडेट में कहा कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप तेजी से पूर्वनिर्धारित मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सका था, इस वजह से हमारा संपर्क उससे टूट गया था। इसके बाद टीम ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करने की कोशिश की और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों से बात की। स्पेसएक्स की तरफ से कहा गया कि हम आज की उड़ान परीक्षण से डेटा की समीक्षा करेंगे ताकि मूल कारण को बेहतर ढंग से समझा जा सके। आज की उड़ान स्टारशिप को और ज्यादा सुधार करने के लिए प्रेरित करेगी।
फ्लोरिडा के आसमान से जलते हुए मलबे गिर रहे थे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Starship हवा में कैसे फट रहा है और उसका मलबा आग के गोले की तरह नीचे गिर रहा है। कुछ Video में दिखा कि फ्लोरिडा के आसमान से जलते हुए मलबे गिर रहे थे।
https://twitter.com/i/status/1897795294680826352
एक यूजर ने ट्वीट किया, “Jesus Christ! #StarshipFlight8 डोमिनिकन रिपब्लिक के ऊपर उड़ते हुए देखा, वीडियो साझा करने वाले एक यूजर ने इसे कैप्शन दिया, “SpaceX के Starship के री-एंट्री पर बहामास और वेस्ट इंडीज के ऊपर इसके टूटने का फुटेज।
https://twitter.com/i/status/1897799719369228351
एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह नज़ारा अविश्वसनीय है , बहामास में स्टारशिप का मलबा गिरता देखा, कुछ Video में दिखाया गया कि स्टारशिप हवा में ही बिखर गया और एक विशाल आग का गोला बन गया।
https://twitter.com/i/status/1897796417634046212
https://twitter.com/i/status/1897796943545323572
-पंकज शर्मा

