-
Advertisement
#Himachal के कॉलेजों में फिर बढ़ी दाखिले की तारीख, जाने अब कब तक ले सकेंगे #Admission
शिमला। हिमाचल (Himachal) में शिक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि दिसंबर माह में भी कॉलेजों (Colleges) में दाखिले हो रहे हैं। जी हां.. हिमाचल प्रदेश में किसी कारण कॉलेजों में दाखिला ना ले पाए विद्यार्थियों (Students) के लिए अच्छी खबर है। राज्य उच्च शिक्षा विभाग (State Higher Education Department) ने दाखिले की तिथि को 19 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के प्राधानाचार्य को निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के प्रथम, द्वितीय व फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए एक बार फिर से मौका दिया है। बता दें कि यूजी की ओर से पहले 5 दिसंबर तक दाखिला लेने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कई छात्र कोरोना के चलते दाखिला (Admission) लेने से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों का भविष्य और एक साल खराब ना हो इसके लिए राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: #HPBose : अब 18 दिसंबर तक छात्र करवा सकते हैं Bio Data में शुद्धि व पंजीकरण
उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के प्राधानाचार्य को जारी आदेशों में कहा गया है कि अंडर ग्रेज्यूएट कक्षाओं के कुछ विद्यार्थी किन्हीं कारणों से दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। जिसके चलते कॉलेज प्रबंधन ऐसे विद्यार्थियों को 19 दिसंबर 2020 तक अपने स्तर पर प्रवेश दे सकते हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले से सैकड़ों विद्यार्थियों को दाखिला लेने का मौका मिलेगा, जो कोरोना (Corona) महामारी के प्रकोप के चलते दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दिसम्बर के महीने में भी कॉलेजों में दाखिले होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

