-
Advertisement
औट में रॉन्ग साइड से आ रहे एसयूवी चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
मंडी । जिला के औट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां औट के समीप संदली मोड़ पर रॉन्ग साइड से आ रहे एसयूवी चालक ने दो बाइक टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उपचार के दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर, चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
औट के समीप संदली मोड़ के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी चालक तरूण कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। वहीं बाइक सवार कुल्लू की तरफ जा रहे थे। औट के समीप संदली मोड़ पर कार चालक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी फिर दूसरी को। इस टक्कर से सभी बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के उपरांत सभी घायलों को लगवाई अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सराज क्षेत्र के कलहनी गांव के 19 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई है। वहीं उसके साथी 19 वर्षीय यशपाल निवासी बालीचौकी को कुल्लू रेफर कर दिया गया है, जहां यशपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कल शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसयूवी चालक चंबा जिला का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि औट थाना की टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़े:जिंदा जल गया सरकारी स्कूल का टीचर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का था समधी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


