-
Advertisement
दर्दनाक हादसा: माता-पिता कर रहे थे खेतों में काम, पानी के टैंक में डू#बे दो बच्चे
Himachal News: जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लाहुल के दालंग में आर्मी कैंप के पास बने पानी के एक टैंक में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों बच्चे प्रवासी मजदूरों के थे। यह घटना उस समय हुई जब बच्चों के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे।
पूरे इलाके में शोक का माहौल
बताया जा रहा है कि तीन बच्चे नहाने के लिए पानी के टैंक में उतरे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनमें से दो गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। केलांग पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव उनके माता-पिता को सौंप दिए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

