-
Advertisement
हिमाचल: विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का आह्वान, हर घर फहराया जाए तिरंगा
शिमला। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश-प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सभी लोगों से इस मौके पर अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाने का आह्वान किया है।
ये भी पढ़ें-आज़ादी का अमृत महोत्सव: सीएम जयराम बोले-प्रदेश में अब तक 170 विशेष कार्यक्रम आयोजित
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि देश को आजादी कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली। इसके बाद देश तेजी के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह मौका है कि जब हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करें। उन्होंने प्रदेश भर के सभी लोगों से आह्वान किया कि अपने अपने घर पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


