-
Advertisement
मंडी के सरकाघाट में बीच सड़क पर गला काटकर युवती की ह#त्या, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी
Mandi Murder: मंडी में आज सुबह एक दिल को दहला देने वाली घटना पेश आई है। सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में बीच सड़क पर एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब युवती कॉलेज जा रही थी तो हमलावर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोप मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे थाना गांव के नाले ने पकड़ा। और पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या के कारणों का पता नहीं
जानकारी के अनुसार आज सुबह युवती अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। रास्ते में दो बाइक सवार युवक ने उस पर हमला किया । आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला और बाजू भी काट दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
एसपी मंडी विनोद कुमार घटनास्थल को रवाना
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला दिया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सके। एसपी मंडी विनोद कुमार खुद घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुस्साए लोगों के आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
विनोद कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

