-
Advertisement
हिमाचल: आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी, घायल का चल रहा इलाज , हालत गंभीर
शिमला। हिमाचल में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला से सामने आया है। शिमला में आपसी कहासुनी के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से चोटें आई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:जगजीवन को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति आया सामने, बोला- पंचायत प्रधान के कहने पर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार चेतन का अपने व्यापारी पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। आवेश में आकर चेतन के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला के अघंजर महादेव मंदिर के बाबा का डंडों से हमला, देखें वीडियो
वहीं, घायल चेतन के भाई सचिन ने बताया कि सोमवार को आरोपी सौरव नशे की हालत में दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा। जिसके चलते चेतन और सौरव दोनों में बहस शुरू हो गयी थी। शाम करीब 6 बजे जब चेतन अपनी दुकान पर था, तो सौरव फिर से वहां आया, इसके बाद दोनों में फिर से बहस शुरू हो गई। उसके बाद मौका देखकर आरोपी सौरव ने चाकू से चेतन पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

