-
Advertisement
अभी तक नहीं मिला कोई विशेष आपदा राहत पैकेज, विपक्षी नेताओं की अगुवाई में केंद्र सरकार के पास जाने को तैयार
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यभर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति गंभीर है। प्रदेश सरकार लगातार राहत पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम साफ़ होगा, वैसे ही राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का सीधा असर पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रभावितों के लिए अलग-अलग जगह पर प्रबंध किए गए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह ग्राउंड ज़ीरो पर हैं और लगातार रिपोर्ट दे रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को आपदा के वक़्त राजनीति छोड़ सहयोग करना चाहिए।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आई आपदाके लिए केंद्रीय मदद के लिए हम बीजेपी के नेतृत्व में पीएम मोदी के पास जाने के लिए भी तैयार है@SukhuSukhvinder @JPNadda @rajeevbindal
@jairamthakurbjp @BJP4Himachal @karanbjphp@INCIndia @priyankagandhi @ShuklaRajiv pic.twitter.com/hvx56xLUuw— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 1, 2025
सीएम सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता राजनीति करने में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार से अब तक हिमाचल प्रदेश सरकार को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला। वे विपक्ष के नेताओं की अगुवाई में केंद्र सरकार के पास जाने के पूरी तरह तैयार हैं। हिमाचल प्रदेश को जो भी मदद मिली है, वह रूटीन की मदद है। अब तक कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला।
संजू चौधरी

