-
Advertisement
अब नए नाम के साथ बीटा यूजर्स के लिए आया पबजी, जहां से छोड़ा था गेम-वहीं से खेल पाएंगे
Last Updated on June 19, 2021 by
दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम डेवलपर क्राफटन (Video game developer Crafton)ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम ( Battleground Mobile India Game)को भारत में रिलीज कर दिया है। गेम को गूगल प्ले स्टोर ( google play store) से बीटा यूजर्स ने डाउनलोड किया था। हालांकि,कंपनी ने इसे बीटा वर्जन से भी अब हटा दिया है। मतलब कुछ ही यूजर इस गेम को डाउनलोड कर पाए। अब डाउनलोड करने पर यूजर को Internal Server Error का मैसेज मिल रहा है। क्राफटन के मुताबिक जल्द ही इसे भी यूजर के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज ( facebook page) पर इसका टीजर भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: इस सैलून में सोने के उस्तरे से होती है शेविंग- चेहरे पर होता है अलग अहसास
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं। इसे खेलने से पहले यूजर ( user)को कन्फर्म करना होता है कि उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है। इसके बाद ही गेम में एंट्री दी जाती है। गेम में पिंग काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इसमें पबजी की तरह नक्शा, एक जैसे हथियारए गेमप्ले मैकेनिक्स मिलता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इन तमाम चीजों के भारतीय यूजर्स ( Indian users) के लिए फिर से पैक किया गया है। गेम में कुछ मामूली बदलाव भी हुए हैंए जैसे अब खून का रंग लाल नहींए बल्कि हरा हो गया है। गेम में ऊपर की तरफ जिंदा और यूजर की ओर से मारे गए खिलाड़ियों की संख्या दिख जाती है। यूजर को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता है कि क्या वे पबजी मोबाइल के डेटा को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में एक्सेस कर पाएंगे। उनके लिए अच्छी खबर ये है कि वे ऐसा कर सकते हैं। दरअसल, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ने यूजर को इसके लिए एक ऑप्शन दिया है। इसकी मदद से डेटा को एक्सेस किया जा सकेगा। यूजर्स को इसके लिए दिसंबर तक का टाइम मिलेगा। डेटा ट्रांसफर होने के बाद आप इस गेम को वहां से खेल पाएंगेए जहां पर पबजी मोबाइल में छोड़ा था।