-
Advertisement
नूरपुर पुलिस का एक्शन: खटियाड़ में चि#ट्टे के साथ दो युवक और छन्नी में मां- बेटा गिरफ्तार
Himachal News: फतेहपुर। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत देर रात नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है । पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पड़ते खटियाड़ में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभय पठानिया पुत्र अजय सिंह व रोहित सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी मिनता व डा. नरनूंह, तहसील फतेहपुर के कब्जे से 08.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनोंयुवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खटियाड़ पंचायत के लोगों ने भी दिया साथ
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा। वहीं नाकाबंदी के दौरान नशे के सौदागरों पर नकेल कसने मे स्थानीय पंचायत व लोगों ने भी पुलिस का पूरा साथ निभाया है । खटियाड़ पंचायत के प्रधान सुरजीत सिंह ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस तरह के चिट्टे माफिया को पकड़ने के लिए खटियाड़ के लोग हमेशा पुलिस के साथ है ।
रिहायशी मकान में छापामारी
उधर गांव छन्नी में पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अंतगर्त जसविन्द्र पाल उर्फ फौजी पुत्र स्व राजेन्द्रपाल व परमजीत उर्फ पम्मा पत्नी स्व.राजेन्द्रपाल निवासी छन्नी के रिहायशी मकान में छापामारी के दौरान 14.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफतार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि इस मामले में नियमानुसारआगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इन लोगों पर पहले से भी कई मामले अलग अलग पुलिस थाना मे दर्ज है।
रविंद्र चौधरी

