-
Advertisement
फतेहपुरः वतराण पंचायत प्रधान के पति की दादागिरीः सचिव ने लिखा बीडीओ को पत्र, आज होगी जांच
कांगड़ा। जिला के विकास खंड फतेहपुर की वतराण पंचायत की पंचायत सचिव ने प्रधान के पति की दादागिरी से परेशान होकर खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। सचिव ने एक पत्र लिख कर इस मामले में प्रधान के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विकास खंड अधिकारी फतेहपुर को सौंपी शिकायत ने पंचायत सचिव ने लिखा है कि विभागीय आदेशों के अनुसार 27 जिलाई को पंचायत में ग्राम सभा रखी गई थी।
ये भी पढ़ेः HPU के Vice Chancellor की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
कोरम पूरा होते ही ग्राम सभा में बीपीएल की सूची पर चर्चा की गई तथा ग्राम सभा की चर्चा के बाद कुल 9 पात्र परिवारों का ग्राम सभा ने चयन किया गया । लेकिन 28 जुलाई को पंचायत प्रधान के पति पंचायत कार्यालय में पंहुचा और पूरी पंचायत के सामने सभी डाले गये पात्र परिवारों को बाहर करने को कहने लगा। इसी के साथ उसने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इस पूरे प्रकरण को लेकर विकास खंड अधिकारी फतेहपुर ने जांच बिठा दी है व महिला पंचायत प्रधान व अन्य सदस्यों को आज 11 बजे पंचायत कार्यालय मे तलब होने के आदेश जारी किए है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


