-
Advertisement
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को इन चीजों का लगाएं भोग, बनेंगे धन के योग
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में एक विशेष त्योहार माना जाता है। इसे अक्खा तीज के नाम से भी जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) मनाई जाती है। इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे जीवन में हर तरह का संकट दूर हो सकता है और धन लाभ के योग भी बनते हैं। इसके अलावा इन देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग खास पकवान बनाकर भोग लगाते हैं। भोग ना लगाने से पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं इस दिन भगवान को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
अक्षय तृतीया 2026 तिथि
अक्षय तृतीया 2026 तिथि प्रारम्भ: 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से
अक्षय तृतीया 2026 तिथि समापन: 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगी
यह भी पढ़े: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकालें ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
माता लक्ष्मी को इन चीजों का लगाएं भोग
अक्षय तृतीया पर पूजा के वक्त मां को बताशे का भोग लगाएं। बताशे मां के प्रिय व्यंजनों में से एक हैं। वहीं, मां लक्ष्मी को पानी से जुड़ी चीजें भी अत्यंत प्रिय हैं, ऐसे में अगर आपको कहीं से सिंघाड़ा मिल जाए तो उसका भोग मां लक्ष्मी को जरूर लगाएं।
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से पहले उन्हें जल से भरे लौटे के ऊपर नारियल (Coconut) रखकर जरूर अर्पित करें। इससे मां बहुत प्रसन्न होती हैं।
मखाना भी पानी में उगने वाला फल है, इसलिए आप इसका भोग भी लगा सकते हैं। पूजा के लिए यह फल बहुत शुद्ध और पावन माना जाता है। आप मखाने की खीर बनाकर भी माता को अर्पित कर सकते हैं।
पूजा खत्म होने के बाद मां लक्ष्मी को पान का भोग जरूर लगाएं। इससे वह अपने भक्तों को सुख समृद्धि और धन का आशीर्वाद देती हैं।

