-
Advertisement
हिमाचल उत्तराखंड बॉर्डर पर वीभत्स हादसा, एक की गई जान, तीन बुरी तरह जख्मी
पावंटा साहिब। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा (Himachal uttrakhand) पर कुल्हाल में हुए एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसा बीती रात 12 बजे के आसपास पेश आया। जानकारी के मुताबिक चार युवक कार में उत्तराखंड से पावंटा की ओर लौट रहे थे, तभी कुल्हाल के समीप चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसाः पेड़ से टकराई कार ,युवक की गई जान
घायलों की हालत नाजुक
वहीं, हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (22) निवासी ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के तौर पर हुई है। इसके अलावा हादसे में घायल युवक पांवटा साहिब के किशनपुरा, जामनीवाला क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड पुलिस कर रही जांच
सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना का एक मामले में घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। जिसमें एक युवक अभिषेक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों देव, सागर और आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य के विकासनगर थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

