-
Advertisement

Rohru में कार खाई में गिरी, एक की गई जान- चार Hospital में भर्ती
शिमला। उपमंडल रोहड़ू में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident)में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस हादसे में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा रोहड़ू में करालश कैंची के पास हुआ बताया जा रहा है। यहां एक अनियंत्रित कार (Car) गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। यह सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में ठीक हुए तीन और कोरोना मरीज
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक कार रोहड़ू-दलगांव सड़क पर करालश कैंची के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और कार हादसे का शिकार हो गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाल कर रोहड़ू (Rohru) अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिहं गांव दयार मोली डाकघर कुटाडा थाना रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 21 वर्षीय अभिषेकए 55 वर्षीय देवी दासए 46 वर्षीय शोपु सिंह और 30 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं। कार में सवार सभी लोग गांव दयार मोली के रहने वाले हैं।