-
Advertisement
शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौ#त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Himachal News: शिमला के कमला नेहरू अस्पताल महिला की प्रसव के लगभग 24 घंटे बाद मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों का आरोप है कि उसे दूसरे बेड पर जाने को कहा गया। इससे महिला की बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। हंगामें के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला का नवजात अस्पताल में है, जबकि दूसरा बच्चा घर पर मां का इंतजार कर रहा है। अर्चना का पहला बच्चा भी सिजेरियन से ही हुआ था।
पैदल चलकर दूसरे बेड पर जाने को कहा
मृतक महिला की पहचान अर्चना उर्फ अंजू पत्नी रविदत शर्मा निवासी गड़ावग फागू के रूप में हुई है। मृतक महिला के परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11.30 बजे के करीब सिजेरियन से अर्चना का प्रसव करवाई गया । मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य थे। आज सुबह 8 बजे महिला को दूसरी बेड पर शिफ्ट करने को बोला गया। परिजनों का आरोप है कि उसे जबरदस्ती पैदल चलकर दूसरे बेड पर जाने को कहा गया। इससे महिला की बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
दम घुटने से हुई होगी मौत
केएनएच के एमएस डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया, प्राथमिक रूप से यह आशंका है कि महिला की दम घुटने से मौत हुई होगी, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।महिला की डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य सामान्य था । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

