-
Advertisement
हिमाचल: सड़क पर टहल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर गई जान
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर खरूनी के समीप हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान विजय कुमार पुत्र बृज मोहन गांव सैदीपुर डाकघर मिकाह तहसील व जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मृतक खरूनी में रिहायशी मकान में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:चंबा -भरमौर मार्ग पर गिरी बाइक , हादसे में दो युवकों की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को विजय कुमार खाना खाने के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए टहलने चला गया। इस दौरान सड़क पार (Road Cross) करते समय बद्दी की ओर से आए एक तेज रफ़्तार बाइक सवार (Bike Rider) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विजय कुमार मुझसे थोड़ा आगे चल रहा था। जब उसे टक्कर मार कर वाहन चालक फरार हुआ तो वह मौके पर पहुंचा और घायल को तुरंत नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

