-
Advertisement
#Una में ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ व्यक्ति, एक लाख 37 हजार की ठगी
चिंतपूर्णी। हिमाचल के जिला ऊना (#Una) के थाना चिंतपूर्णी के अंर्तगत गांव छपरोह के व्यक्ति के साथ एक लाख 37 हजार 600 रुपये की ठगी हुई है। गौरव कालिया को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना परिचय एक बैंक अधिकारी (Bank Officer) के रूप में दिया। बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक नई ब्रांच खोलनी है, उसके लिए आपका परिसर चयनित किया गया है। आपको बस कुछ सिक्योरिटी (Security) के रूप में कुछ फीस जमा करवानी है। फर्जी बैंक अधिकारी की बात गौरव कालिया ने मान ली और उक्त फर्जी बैंक अधिकारी के कहे अनुसार खाते में पैसे डाल दिए। इसी तरह तीन बार पैसे की मांग की गई और 1 लाख 37 हजार 600 रुपये गौरव कालिया ने अलग-अलग बैंक अकाउंट में डाले।
यह भी पढ़ें: Himachal:बैंक से 24 लाख की चोरी, पैसे जमा करवाने गए व्यक्ति का बैग गायब; मामला दर्ज
तीन बार पैसे डालने के बावजूद जब बैंक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसे शक हुआ और उसने नजदीकी ब्रांच में जाकर इस संबंध में पता किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि बैंक ने बताया कि इस तरह का कोई भी बैंक फिलहाल चिंतपूर्णी (Chintpurni) के आसपास खोलने का प्रस्ताव नहीं है। यदि प्रस्ताव हो भी तो उसमें इस तरह पैसे नहीं लगते। गौरव कालिया ने इस पूरे मामले को लेकर थाना भरवाई में शिकायत पत्र सौंपा है। भरवाई थाना में शिकायत दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) से बचने के लिए बार-बार लोगों को कहा जाता है, लेकिन फिर भी लोग पैसे डाल देते हैं, जोकि गलत है। मामले में एफआईआरल (FIR) दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

