-
Advertisement
इन आउटसोर्स कर्मियों को 200 रुपये प्रतिदिन मिलेगी प्रोत्साहन राशि- आदेश जारी
शिमला। हिमाचल में कोविड (Covid) वार्ड में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मियों को प्रति दिन 200 रुपये प्रोत्साहन राशि (Incentives) को लेकर आज आदेश जारी हो गए हैं। एक अप्रैल से 30 जून तक कोविड-19 वार्डों में सेवाएं दे रहीं सभी आउटसोर्स नर्सों (Outsource Nurses), वार्ड ब्वॉय (क्लास फोर), किचन सर्विस, सिक्योरिटी गार्ड को प्रति दिन 200 रुपये के हिसाब से यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

बता दें कि गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में कोविड वार्ड में कार्यरत उक्त आउटसोर्स कर्मियों को प्रति दिन के हिसाब से 200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय हुआ था। कैबिनेट के निर्णय के बाद आज नोटिफिकेशन (Notification) जारी हो गई है। सचिव हेल्थ अमिताभ अवस्थी ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


