-
Advertisement
बड़सर में तेज रफ्तार का कहर- सड़क छोड़कर मकान और पशुशाला में जा घुसी कार
Hamirpur Accident: हमीरपुर के बड़सर में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर समोह इलाके में एक परिवार का तेज रफ्तार कार ने खासा नुकसान कर दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क छोड़कर सीधे एक रिहायशी मकान और उससे सटी पशुशाला में जा घुसी। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए साथ ही मकान व पशुशाला के मालिक का अच्छा खासा नुकसान कर दिया।
हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत समोह क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है।#RoadAccident #Barsar #Hamirpur #Samoh #CivilHospitalBarsar #AshishKumar #Salouni #LocalNews #HimachalPradesh #CarCrash #PropertyDamage #Injured #himachalabhiabhi pic.twitter.com/fwK20X1jOR
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 9, 2026
कार हादसे में युवक घायल
जानकारी के अनुसार समोह निवासी करम चंद के घर के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार उनकी पशुशाला और मकान से आ चकराई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवारें तक हिल गईं। गाड़ी में सवार सलौणी निवासी आशीष कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही धमाके की आवाज सुनाई दी, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को बाहर निकाल कर उसे सिविल अस्पताल बड़सर पहुँचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसपी हमीरपुर, बलबीर सिंह नेबताया कि पुलिस टीम मौके पर है और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
