-
Advertisement
पंचायत प्रधान का कारनामा: जेसीबी के बजाए स्कूटी से ही बनवा दी सड़क, पंचायत अधिकारी ने किया सस्पेंड
Himachal News: मंडी जिला में एक पंचायत प्रधान को विकास कार्यों में धांधली के चलते सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि प्रधान ने सड़क निर्माण के लिए जेसीबी के स्थान पर स्कूटी का इस्तेमाल ही दर्शाया और पेमेंट भी कर दी। मामला करसोग की पंचायत ठाकुरठाणा का है। य़हां पर अब महिला प्रधान को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते जिला पंचायत अधिकारी ने सस्पेंड कर किया है।

पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था,
जिला पंचायत अधिकारी के अनुसार, विकास खंड करसोग से प्राप्त दो अलग-अलग प्रारंभिक जांच रिपोर्टों में माला मैहता दोषी पाई गई है और पंचायत निधियों के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। इस संबंध में उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके उत्तर असंतोषजनक और तर्कसंगत नहीं पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि प्रधान ने पंचायत के सचिव के साथ संयुक्त हस्ताक्षर की प्रक्रिया के बिना धन निकासी की। इसके अतिरिक्त अभिलेखों व पंचायत संपत्ति के रखरखाव में भी गंभीर लापरवाही पाई गई। जिला पंचायत अधिकारी ने माला मैहता को उनके पद से निलंबित कर दिया। महिला प्रधान पर आरोप है कि सड़क निर्माण में एक स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर को जेसीबी मशीन बताकर फर्जी बिल बनाए गए और भुगतान भी कर दिया गया।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

