-
Advertisement

हिमाचल: सुहाग के जोड़े में पत्नी ने फौजी पति को दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
पालमपुर। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे के चौथे दिन शनिवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार (Vivek Kumar) का राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (cremated) किया गया। विवेक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने सुहागिन के जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। प्रियंका श्मशानघाट तक पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका ने तिरंगे को छाती से लगाए रखा।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची शहीद विवेक की पार्थिव देह, सीएम जयराम ने दी श्रद्धांजलि
श्मशानघाट पहुंचते ही प्रियंका ने लोगों से कहा कि वे चुप रहें … मैं नारे लगाती हूं। प्रियंका ने यहां … मेरा फौजी अमर रहे के नारे लगाए। यह देख अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे विवेक का पार्थिव शरीर उनके घर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ठेहड़ू गांव कोसरी पहुंचाया गया। ताबूत देखते ही उनकी मां आशा कुमारी बेसुध हो गईं। पिता प्रीतम अपने बेटे को एक टक देखते रहे।
पत्नी प्रियंका अपने पांच माह के बेटे को साथ लेकर ताबूत से लिपट गईं। विवेक का अंतिम संस्कार लंबागांव के कुंजेश्वर महादेव श्मशानघाट पर किया गया। उनके छोटे भाई सुमित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनको सेना व पुलिस की ओर से तोपों की सलामी दी गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…