-
Advertisement
परिणीता के डॉयरेक्टर प्रदीप सरकार नहीं रहे , 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी हिट फिल्मों के डॉयरेक्टर प्रदीप सरकार का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद उन्हें को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। फिल्म मेकर हंसल मेहता और नीतू चंद्रा ने ‘परिणीता’ के निर्देशक के निधन की पुष्टि की है। फिल्म मेकर हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा- प्रदीप सरकार दादा RIP.
https://twitter.com/mehtahansal/status/1639100959669506049
वहीं आज शाम 4 बजे सांताक्रूज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा -हम में से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, ‘दादा’ के निधन की खबर पर यकीन कर पाना अभी भी. कठिन है। मेरी गहरी संवेदना. मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। आरआईपी दादा।
The news of Pradeep Sarkar’s demise, ‘Dada’ to some of us is still hard to digest.
My deepest condolences 💐. My prayers are with the departed and his family. RIP Dada 🙏— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 24, 2023
तमिल स्टार अजीत कुमार के पिता का निधन
तमिल स्टार अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का 84 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। खबरों के मुताबिक साउथ स्टार के पिता का निधन उम्र से संबंधित बीमारी की वजह से हुआ है। आज सुबह 10 बजे चेन्नई के बेसेंट नागा श्मशान में एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इस दुख की घड़ी में ट्विटर पर फैंस अजीत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है।
