-
Advertisement
हिमाचल में स्टेट कैडर के विरोध में पटवारी और कानूनगो का प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी
Himachal Patwari Kanungo Protest: हिमाचल प्रदेश में संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो संघ (Patwari and Kanungo Association) के आह्वान पर जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ (Against state cadres) पटवारी और कानूनगो पिछले एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में जगह- जगह पर पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे और प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की
धरने पर बैठे है पटवारी और कानूनगो
धर्मशाला ( Dharmshala) में स्टेट कैडर के विरोध में जिले के पटवारी और कानूनगो ने जोरदार रैली निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुल्लू में प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित होने के बाद पटवारी-कानूनगो ने अपनी नौ मांगों को लेकर शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। ऊना में शहीद स्मारक के पास पटवारी और कानूनगो धरने पर बैठे है।
10 दिन से हड़ताल पर हैं पटवारी-कानूनगो
पटवारी-कानूनगो स्टेट कैडर बनाए जाने से नाराज हैं, क्योंकि जब इनकी भर्ती हुई थी तब इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियम जिला कैडर के थे। राज्य सरकार ने अब इन्हें स्टेट कैडर बनाया है। इसी तरह पटवारी-कानूनगो सभी दफ्तरों में बिजली, पानी, कंप्यूटर, वाइफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मांग रहे हैं। जाहिर है प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा पटवारी-कानूनगो 10 दिन से हड़ताल पर हैं। पटवारी कानूनगो भी मांगे माने बगैर काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। इससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पटवार और कानूनगो सर्किल दफ्तरों में 25 फरवरी से ताले लटके हुए हैं। इससे राजस्व विभाग के माध्यम से मिलने वाली 39 तरह की सेवाएं लोगों को नहीं मिल रही।

