-
Advertisement
हिमाचल: 2700 रुपए प्रति पेटी बिकी नाशपाती, सेब के नहीं मिले अच्छे दाम
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में नाशपाती (Pear) के अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं। बागवानों को सीजन की शुरुआत में नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को चौपाल से आए एक बागवान के बागों की मोटा डंडी की नाशपाती 108 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब की फसल हुई तबाह, करोड़ों का नुकसान
जानकारी के अनुसार, चौपाल के झिकनीपुल के बागवान रेन सिंह ने कुल 9 पेटी नाशपाती भट्टाकुफर मंडी में लाई थी। एएफसी आढ़ती के पास उनकी नाशपाती प्रति पेटी 2700 रुपए के हिसाब से बिकी। 2700 रुपए इस साल का अब तक का सबसे अधिक रेट है। वहीं, सेब के ज्यादा अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। दरअसल, इन दिनों बागवान मंडियों नें वो सेब (Apple) ला रहे हैं जो तूफान के कारण झड़ गया है।

बता दें कि इन दिनों मंडी में सेब से ज्यादा नाशपाती आ रही है। भट्टाकुफर मंडी में मंगलवार को उन्नत किस्म का टाइड मेन सेब 1500 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिका। जबकि, समर-क्वीन सेब 600 से 750 रुपए प्रति पेटी और रेड जून सेब 500 से 800 रुपए के हिसाब से बिका। बताया जा रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक स्पर किस्म का सेब मंडी में आ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

