-
Advertisement
चंबा-तीसा मार्ग पर गहरे नाले में गिरी पिकअप, 3 लोगों की गई जा#न
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चंबा जिला में हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चंबा-तीसा मार्ग पर बीती रात एक पिकअप( एचपी-73ए 6397 ) अनियंत्रित होकर गुणु नाला में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
गाड़ी में तीन लोग सवार थे
पिकअप गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य ने मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क से फिसलने या तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

