-
Advertisement

स्टडी रूम में लगाएं ये 4 पौधे, पढ़ाई में बढ़ेगा फोकस
दुनिया में हर इंसान अपने रहने, सोने व पढ़ने के लिए कंफर्ट जोन बनाने के लिए कई तरीके अपनाता है। घर के माहौल को अच्छा और शांत बनाने के लिए बड़ी सारी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। ऐसे ही स्टडी रूम में भी कुछ पौधे लगाने से पढ़ाई में फोकस व एकाग्रता बढ़ जाती है। यह पौधे हवा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और शांत वातावरण बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: इन पौधों को घर के अंदर रखने के लिए ज्यादा जगह की भी नहीं पड़ती जरूरत
कहा जाता है कि स्टडी रूम में चमेली का पौधा लगाने से तनाव और चिंता दूर होती है। चमेली का पौधा घर में इंडोर या आउटडोर कहीं भी लगाया जा सकता है। चमेली के फूलों की खुशबू व्यक्ति की इंद्रियों को शांत करने और अच्छी नींद लेने में मदद करती है। स्टडी रूम में चमेली का पौधा लगाने से व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्टडी रूम में लकी बैम्बू नाम का पौधा लगाने से भी पढ़ाई में अच्छे तरीके से फोकस कर पाते हैं। यह पौधा कमरे में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इस पौधे को कम रोशनी और रोजाना पानी देने की जरूरत होती है। वहीं, स्टडी रूम में ऑर्किड पौधा भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। ऑर्किड का पौधा मूड ठीक करने और सोच-विचार बेहतर करने में मदद करता है। ऑर्किड के फूल रंगीन और काफी आकर्षक होते हैं। इसके अलावा स्टडी रूम में लगाए जाने वाला पीस लिली पौधा सबसे अच्छे इनडोर पौधों में से एक है। इस पौधे के फूल सफेद होते हैं और इस पौधे को देख-भाल की ज्यादा जरूरत होती है। यह पौधा हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ वातावरण को साफ और मन को शांत करने में मदद करता है।