-
Advertisement
live: पीएम मोदी बोले- लोग समझ गए है कि अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद किया है
Last Updated on November 9, 2022 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के पक्ष में हवा बनाने के लिए हिमाचल में रैली कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा मैं हिमाचल में जहां भी गया हूं, मैंने यहां का मिजाज देखा है।मैंने हिमाचल की जनता का संकल्प देखा है। अब हिमाचल के लोगों को समझ आ गया है कि अदला-बदली ने हिमाचल को बर्बाद करके रख दिया है। कांग्रेस स्वभाव से विकास की दुश्मन है। वह लोगों को मुसीबत में जीने के लिए छोड़ देती है। लेकिन बीजेपी हिमाचल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसलिए इस बार हिमचाल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है।कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है। कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी। कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे। कांग्रेस के राज में बॉर्डर पर सड़कें नहीं बनाई जाती थीं।
सुजानपुर में विशाल जनसभा हिमाचल में भाजपा के विकास की राजनीति का प्रमाण है। #VikasKaDoubleEngine https://t.co/oJomuUtL8v
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2022
कांग्रेस ने ही फौजियों को वन रैंक वन पेंशन के नाम पर 40 साल तक धोखा दिया।वहीं कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार में होती थी या कभी मुख्य विपक्षी दल होती थी।वहां कांग्रेस की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है।जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है।आज हिमाचल और पूरे देश के लोग भाजपा पर बहुत विश्वास करते हैं।भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।अभी दो-तीन दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उप-चुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी बीजेपी को कमजोर माना जाता था, वहां भी लोगों ने कमल का फूल बढ़-चढ़कर खिला दिया है। पीएम ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में यह मेरी आखिरी सभा है। मैं हिमाचल के लोगों से पूछना चाहता हूं कि रिवाज बदलना है कि नहीं बदलना है।
कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद
इससे पहले चंबी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांगड़ा ‘शक्तिपीठों’ की भूमि है। यह भारत की आस्था और आध्यात्मिकता का तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक इस धरती पर बाबा भोले की असीम कृपा सदैव हम सब पर है। उन्होंने कहा कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी पार्टी हिमाचल के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार 2 ही राज्यों में है और वहां से भी अपराध की ही खबर आती है। अगर ऐसी पार्टी हो तो किसी भी राज्य का विकास हो ही नहीं सकता।
पीएम मोदी ने कहा मैं हिमाचल बीजेपी को इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। यह घोषणा पत्र हिमाचल के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हिमाचल के विकास को नई गति देंगे। जब हिमाचल में स्थिर सरकार होगी और उसके पास डबल इंजन की ताकत होगी तो हिमाचल चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊंचाई को भी छुएगा। मोदी जिला कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi काँगड़ा के चंबी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए।#VikasKaDoubleEngine https://t.co/ItPKbC87P9
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) November 9, 2022
पीएम ने कहा कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी। कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और ना ही वो चाहते हैं, आज कांग्रेस की गिन कर दो ही सरकारें बची हैं, एक राजस्थान और एक छत्तीसगढ़ में। यहां से कभी भी विकास की खबरें नहीं आती हैं।
कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी।
कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी।
कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी।
– पीएम @narendramodi#VikasKaDoubleEngine pic.twitter.com/Frlfxyzegg
— BJP (@BJP4India) November 9, 2022
मोदी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है। हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं।आज हिमाचल 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊँचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा।